निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति का गठन
सीडीओ को बताईं समस्याएं, ज्ञापन भी दिया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य कमर्चारी अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी बात रखने वाला कोई नहीं है। इसे देखते हुए निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति का गठन किया गया है। समिति ने निर्वाचन कर्मचारियों की समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी को बताईं। साथ ही सीडीओ कार्यालय में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
क्या हैं मुख्य मांगें
(ⅰ) दिव्यांग, गर्भवती, गम्भीर रोगों से ग्रस्त कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। पति-पत्नी दोनों में से किसी एक कर्मी की चुनाव में ड्यूटी लगाई जाए।
(ii) निर्वाचन कर्मचारियों को अवकाश के प्रशिक्षण वाले दिन का प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए।
(iii) समस्त निर्वाचन कर्मियों को चुनाव के बाद एकदिवसीय प्रतिकर अवकाश/सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाए।
(iv) सभी B.L.O. कार्मिकों को मतदान वाले दिन का यात्रा, भोजन भत्ता आदि अन्य मतदान कर्मियों के समान ही प्रदान किया जाए।
(V) सभी B.L.O. एवं सुपरवाइजर कार्मिकों को तहसील स्तर से आईडी कार्ड व अन्य सहायक चुनावी सामग्री ससमय उपलब्ध कराई जाए।
(vi) निर्वाचन कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर दिवंगत, घायल कर्मचारी को उचित मुआवजा प्रदान कराया जाए।
(vii) सभी तहसीलों द्वारा B.L.O. एवं सुपरवाइजरों का अवशेष मानदेय प्रदान किया जाए।
उल्लेखीय उपस्थिति
इस मौके पर अजय सिकरवार अध्यक्ष, रघुकुल रमन आनंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय प्रकाश राजपूत उपाध्यक्ष, मानवेन्द्र तोमर महामंत्री, सुनील कुशवाह संयुक्त मंत्री, संजय सिंह तोमर संगठन मंत्री, सुमित भारद्वाज मीडिया प्रभारी, अजय सिंह कोषाध्यक्ष, अरुण राजपूत मंत्री, दुर्गेश राजपूत प्रचार मंत्री, नीरज वरुण प्रदेश प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026