फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया
आगरा के पर्यटन विकास को पंख लगेंगे, विकास कार्यों के लिए धन पर्याप्त
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खेरिया हवाई अड्डे से चार किलोमीटर दूर सिविल एनक्लेव बनेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने इसके निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर कर दी हैं। धनौली में नागरिकों ने मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया। फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के प्रति आभार प्रकट किया। उधर, श्री चाहर का कहना है कि सिविल एनक्लेव एक तरह से हवाई अड्डा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
श्री चाहर ने बताया कि सिविल एनक्लेव में एक इंटरनेशनल एयरोब्रिज और क नेशनल एयरोब्रिज बनाया जाना है। 10 एप्रन बनाकर हवाई जहाज खड़े किए जाएंगे। इमीग्रेशन से लेकर कस्टम क्लीयरेंस की भी सुविधा मिलेगी। टर्मिनल से सीधे हवाई जहाज में जा सकेंगे। इनके बनने से पर्यटन व क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। आगरा में हवाई उड़ानों की कमी है। इस कारण विदेशी पर्यटक दिल्ली में उतरता है और सड़क मार्ग से आगरा आता है। सिविल एनक्लेव का काम पूरा होते ही यह बाधा भी दूर हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन को प्राथमिकत पर लिया है। फिर चाहे वह धार्मिक पर्यटन हो या सांस्कृतिक या ऐतिहासिक। इसी दृष्टि से हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। काशी, वाराणसी और मथुरा इसके उदाहरण हैं। आगरा भी इसी श्रेणी में है। आगरा में ऐतिहासिक पर्यटन का महत्व है। ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं हैं।
मिष्ठान्न वितरण के मौके पर भाजपा धनौली मंडल अध्यक्ष फौरन सिंह धाकड़, अकोला के धर्मपाल सिंह चाहर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री नसीम खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेरागढ़ महेश गर्ग, अनिल प्रधान, निहाल सिंह भोले, सुख सिंह राजपूत, विक्की प्रधान, धर्मेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026