भगवान आदिनाथ को लाड़ू, भगवान शीतलनाथ को खीर अर्पित, राजेन्द्र सूरी महाराज का जाप, भजन संध्या भी हुई
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट एवं श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के तत्वावधान में आज जैन मंदिर दादाबाड़ी में तीन बड़े धार्मिक आयोजन हुए। भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक, शीतलनाथ भगवान का जन्म कल्याणक एवं कलिकुंड तीर्थ उद्धारक राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब का स्वर्गारोहण दिवस मनाया गया।
परमात्मा आदिनाथ को लाडू एवं मेरू चढ़ाया गया। शीतलनाथ भगवान को खीर का अर्पण किया गया। राजेंद्र सूरी महाराज का जाप किया गया। कार्यक्रमों में श्रावक श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ ट्रस्ट रोशन मोहल्ला के तत्वाधान में शीतलनाथ परमात्मा के जन्म कल्याण महोत्सव के अंतर्गत परमात्मा का अभिषेक और भजन संध्या हुई। परमात्मा का भजनों के माध्यम से गुणगान सुनकर धर्म प्रेमी निहाल हो गए। सभी कार्यक्रम साध्वी प्रशांत पूर्वा श्री जी की निश्रा में हुए।
कार्यक्रम के लाभार्थी जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार गांधी परिवार था। इस अवसर पर राजीव पाटनी, जितेंद्र, देवेंद्र गांधी, दुष्यंत जैन, संजय दुगड़,अशोक कोठारी, ममता जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- अयोध्या दान मामला: SIT की जांच अवधि बढ़ी, मुख्यमंत्री योगी ने 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश - July 1, 2026
- सीएम योगी ने ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ, कहा- शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत - July 1, 2026
- इंटरनेशनल टाइगर वीक 2026 में वाइल्डलाइफ एसओएस को प्रतिष्ठित ‘टाइगर प्रोटेक्शन एंड एंटी-पोचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया - July 1, 2026