Agra (Uttar Pradesh, India)। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को करेंगे। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा सम्पूर्ण देश ही नहीं विदेशों के पवित्र धार्मिक स्थलों से रज एकत्रित करके अयोध्या पहुंचाई जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में आगरा में सिख गुरुओं की चरण छोह प्राप्त स्थानों यानी गुरुद्वारों से भी रज (मिट्टी) एकत्रित की गई है। गुरुद्वारा गुरु का ताल, लोहामंडी नयाबांस, माईथान एवं गुरुद्वारा हाथी घाट से चरण रज एकत्रित करके गुरुद्वारा गुरु के ताल के बाबा प्रीतम सिंह द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं को पवित्र रज प्रदान की गयी।
क्या कहते हैं बाबा प्रीतम सिंह
इससे पूर्व बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी को इस घड़ी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आगरा में उपरोक्त स्थानों पर चारों गुरुओं के चरण पड़े।र हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव रखी जा रही है।
क्या कहते हैं विहिप नेता
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि हम सभी को कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी गाइड को पालन करते हुए अपनी खुशी मनानी है। कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं करनी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। सभी घरों में इस अवसर पर रात्रि में घी के दीपक अवश्य जलाएं। वैसे तो देश और विदेश के सभी धार्मिक स्थानों से रज एकत्रित करके अयोध्या पहुंचाई जा रही लेकिन ऐसे स्थान से जहां सिख गुरुओं ने अपना सर्नस्व न्योछावर कर दिया, वहां से रज ले जाना गर्व की बात है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर समन्वयक बंटी ग्रोवर, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, राकेश त्यागी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026