योग के लिए दुनिया भर में मशहूर बाबा रामदेव विवादित बयान के लिए भी चर्चा में रहते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि वे बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं। रामदेव के इस बयान को लेकर जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उनकी तीखी आलोचना की जा रही है।
दरअसल रामदेव द्वारा आयोजित महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए महिलाएं अपने योग के कपड़े और साड़ियां भी साथ लेकर आई थीं। चूंकि बैठक प्रशिक्षण शिविर के तुरंत बाद शुरू हुई, इसलिए कई महिलाओं को कपड़े बदलने का समय नहीं मिला और उन्होंने अपने योग सूट में ही शिविर में हिस्सा लिया। इसे देखते हुए, रामदेव ने कहा कि अगर उनके पास साड़ियां पहनने का वक्त नहीं था तो कोई बात नहीं है। महिलाएं सभी ड्रेस में अच्छी लगती हैं और अगर कपड़े न पहनें तो और भी अच्छी लगती हैं।
जिस वक्त रामदेव ने महिलाओं के कपड़े पर यह बयान दिया था, उस वक्त वहां पर उनके साथ ठाणे के शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं। रामदेव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव का जबर्दस्त विरोध किया जा रहा है।
देखें वीडियो लिंक–
https://www.youtube.com/watch?v=jqlJrLUZrPc
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026