पीएसी ग्राउंड से भूमिगत मार्ग पुरानी मंडी तक बिछाया जाए, तो उसकी लाइन की दूरी केवल 50 मीटर होगी
Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्द रॉय ने आज अधिकारियों के साथ अग्रसेन तिराहे (ताज व्यू तिराहे) से पुरानी मण्डी तक बन रहे भूमिगत मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों ने इस मार्ग के निर्माण का जबरदस्त विरोध किया। उन्हें अवगत कराया कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग पर निर्माण होने से व मेट्रो भूमिगत मार्ग पर दोनों ओर से दीवार लगाए जाने के कारण ताजगंज का सर्वनाश हो जाएगा। पूरे दिन रास्ता जाम रहेगा, लाखों लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि इस मार्ग पर बहुत से मन्दिर, स्कूल, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेन्ट, शोरूम स्थित हैं।
ज्ञातव्य है कि कि 21 नवम्बर को व्यापारियों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री रॉय से सम्पर्क कर उन्हें ज्ञापन दिया था, जिसमें कहा गया था कि ताज व्यू तिराहे से पुरानी मण्डी की ओर भूमिगत मेट्रो लाइन बिछाए जाने से मार्ग बहुत संकरा हो जाएगा, स्थानीय निवासियों को बहुत कठिनाइयां होंगी, इसके अतिरिक्त विशेष रूप से ज्ञापन में यह कहा गया कि यदि पीएसी ग्राउंड से भूमिगत मार्ग पुरानी मंडी तक बिछाया जाए, तो उसकी लाइन की दूरी केवल 50 मीटर होगी, जबकि महाराजा अग्रसेन तिराहे से पुरानी मण्डी स्टेशन की दूरी 500 मीटर से अधिक है।
ज्ञापन में जोर देकर कहा गया कि पीएसी ग्राउंड से मेट्रो लाइन बिछाने पर समय की भी बचत होगी और लगभग रु0 500 करोड़ से कम राशि व्यय होगी।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मेट्रो ने स्थानीय दुकानदारों आदि को आश्वस्त किया कि वह कहां से कहां तक लाइन भूमिगत जाएगी, इसके सम्बन्ध में तुरन्त चिन्हित कर देंगे एवं जनाक्रोश के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा देंगे और यदि शासन से उन्हें अनुमति मिली तो वह भूमिगत मेट्रो लाइन के मार्ग को बदल देंगे।
श्री अरविन्द रॉय, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मेट्रो के समक्ष पूर्व विधायक, भाजपा केशो मेहरा, अपनी पार्टी सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर, छावनी सभा अध्यक्ष श्री अमीर सिंह फौजदार, पूर्व पार्षद सतीश शर्मा, देवेन्द्र सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, अजयपाल सिंह, डा0 के0एस0 वर्मा, डा0 सी0पी0 सिंह, रमेश बघेल, बन्शी बघेल, अरविन्द सिंह सिसोदिया, जनकराज सिंह, रतन सिंह, सागर, महेश कुशवाह, प्रभू पहलवान, राजकुमार गैस वाले, कलुआ उस्ताद, सुनील गुप्ता, सूरज कुशवाह, ताराचंद, शम्भू, सुरेन्द्र सिंह, अन्नू, विष्णु, वीरेन्द्र सिंह चौहान बीटो, हरीओम राठौर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों का दौर खत्म: सरकार ने नए धरना स्थलों की घोषणा की, रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड हुए तय - October 12, 2026
- ’जीत का श्रेय खुद को, हार का ठीकरा EVM पर’: दिल्ली में विपक्षी मार्च से पहले सीएम योगी का जोरदार हमला - October 12, 2026
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026