Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा सिटी रेडिको एवं अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स आगरा) के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान आगरा शहर के हर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। यहा आप विजेताओं के नाम देख सकते हैं।
लेखन प्रतियोगिता के हर वर्ग के लिए अलग- अलग विषय दिए गए थे, जो इस प्रकार हैं-
प्रथम वर्गः (कक्षा 3 से लेकर कक्षा 5 तक) के लिए लेखन का विषय – ”लॉकडाउन के दौरान मेरे खट्टे मीठे अनुभव“
द्वितीय वर्गः (कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक) के लिए लेखन का विषय – ”प्रकृति के प्रति सम्मान ही कोरोना वायरस जैसी महामारियों से हमें भविष्य में बचाएगा।“
तृतीय वर्गः (कक्षा 10 से लेकर कक्षा 12 तक) के लिए लेखन का विषय – ”लॉकडाउन समाप्ति के बाद हमारी कार्य संस्कृति में कौन-कौन से बदलाव होंगे? “
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए विभिन्न पुरुस्कारों की घोषणा भी नियम और विषयों के साथ ही की गई थी।
प्रथम पुरस्कार- रु0 5000/-
द्वितीय पुरस्कार – रु0 3000/-
तृतीय पुरस्कार – रु0 2000/-
एवं दो सांत्वना पुरस्कार –
रु0 1000/-
निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
विजेताओं की सूची
प्रथम वर्ग (कैटेगरी कक्षा 3 से 5)
शुभि उपाध्याय (सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल) – प्रथम स्थान, हर्षित गुप्ता (सेंट एण्ड्रयूज पब्लिक स्कूल) – द्वितीय स्थान, जिनिशा सिंह (दिल्ली पब्लिक स्कूल)एवं सक्षम सिन्हा (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) – तृतीय स्थान तथा शिविका अग्रवाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) – प्रथम सांत्वना, शैलजा चौहान (कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल) – द्वितीय सांत्वना पुरुस्कार l
द्वितीय वर्ग (कैटेगरी कक्षा 6 से 9)
आराध्या जैन (कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल) एवं अयाती बंसल (गायत्री पब्लिक स्कूल)- प्रथम स्थान, भूमि (सेंट मैरी इंटर कॉलेज) – द्वितीय स्थान, आख्या जैन (सुमित राहुल गोयल मैमोरियल सीनियर सै. स्कूल), अंजलि यादव (कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल) एवं एंजेलिना सोनी (गायत्री पब्लिक स्कूल)- तृतीय स्थान तथा पावनि शर्मा (ऑल सेंट स्कूल) एवं काव्या अग्रवाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) – प्रथम सांत्वना, नितेश राठौर (सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सै. स्कूल) – द्वितीय सांत्वना पुरुस्कार l
तृतीय वर्ग (कैटेगरी कक्षा 10 से 12)
कामना वर्मा (क्यू. वी. गर्ल्स इंटर कॉलेज) एवं रितिका लाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) – प्रथम स्थान, हितैषी अग्रवाल (सेंट जोर्जेज कॉलेज) एवं जाह्नवी (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) – द्वितीय स्थान, तनिष्क कुशल (सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सै. स्कूल) – तृतीय स्थान तथा आदित्य सिंह रघुवंशी (भारतीय विद्यापीठ) – प्रथम सांत्वना, आयुषि सिंह (सेंट एण्ड्रयूज पब्लिक स्कूल) – द्वितीय सांत्वना पुरुस्कार l
99 स्कूलों से आए निबंध
अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि 99 विभिन्न स्कूलों ( 33 अप्सा एवं 66 अन्य के ) से तीनों केटेगरी में 2000 से अधिक निबंध छात्रों द्वारा भेजे गए। सात स्कूलों -प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सेंट एण्ड्रयूज पब्लिक स्कूल,कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल, सिम्बोजिया स्कूल एवं शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल के 29 शिक्षकों ने मूल्यांकन किया l
बाद में होगा पुरस्कार वितरण
सिटी रेडिको के केसी जैन ने इस विषय में बताया कि कोरोना महामारी के चलते अभी पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकता। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, विजेताओं के सम्मान के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएँगे। इसके साथ-ही-साथ मूल्यांकन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026