मथुरा: धर्मनगरी मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ की रात एक हाईवोल्टेज ड्रामे और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के किराए के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पति के परिजनों और पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच लात-घूंसे चले और दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटती नजर आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।
15 साल पहले हुई थी शादी, धौलपुर के युवक से चल रहा था अफेयर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छटीकरा के रहने वाले सोनू की शादी करीब 15 साल पहले राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली अंजू से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी अंजू का धौलपुर के ही रहने वाले संजय उर्फ गीतम के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
संजय मथुरा की एक स्थानीय कंबल फैक्ट्री/कंपनी में काम करता है और उसने हाईवे थाना क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा है।
करवा चौथ की शाम प्रेमी के कमरे पर पहुंची पत्नी, CCTV से खुला राज
सोनू ने बताया कि करवा चौथ की शाम करीब 7 बजे उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बच्चों को घर पर छोड़कर वसंत विहार कॉलोनी में संजय के कमरे पर पहुंची है। दरअसल, घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज से उसके घर से निकलने की पुष्टि हुई थी।
जानकारी मिलते ही सोनू ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और अपनी भाभी तथा परिवार की अन्य महिलाओं के साथ सीधे प्रेमी के कमरे पर जा पहुंचा।
सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, मौका पाकर प्रेमी फरार
पति और परिजनों के मौके पर पहुंचते ही हंगामा खड़ा हो गया। जब सोनू की भाभी ने अंजू को डांटा, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि देवरानी-जेठानी के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और करीब आधे घंटे तक सड़क पर लात-घूंसे चलते रहे।
;s=19
हंगामे और भीड़ का फायदा उठाकर प्रेमी संजय मौके से भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और पत्नी अंजू व पति पक्ष को थाने ले आई।
”कोर्ट में चल रहा तलाक का केस, संपत्ति में मांग रही हिस्सा”— पति का आरोप
पति सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी पहले भी प्रेमी के साथ पकड़ी जा चुकी है। वर्तमान में दोनों के बीच अदालत में तलाक का मुकदमा लंबित है। सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी उससे पारिवारिक संपत्ति का आधा हिस्सा मांग रही है, जबकि वह बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के बजाय प्रेमी के साथ रह रही है।
मामले की जानकारी देते हुए हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मौके से फरार हुए युवक संजय की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों की बात सुनने और प्राथमिक जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026