अजमेर दरगाह के दीवान ज़ैनुल आबेदीन अली ख़ान ने पीएफ़आई पर लगे बैन को सही ठहराया है.
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पीएफ़आई पर पाबंदी क़ानून के अनुसार और आतंक को रोकने के लिए लगाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को इस फ़ैसले का स्वागत करना चाहिए
उन्होंने कहा, “देश सुरक्षित है तभी हम सुरक्षित हैं. देश किसी भी संस्था या विचार से बड़ा है. अगर कोई इस देश को तोड़ने, यहां की एकता और संप्रभुता को तोड़ने की बात करता है, देश की शांति बिगाड़ने की बात करता है, तो उसे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है.”
उन्होंने कहा कि ‘पीएफ़आई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ की खबरें मिली हैं और इस पर लगाया गया प्रतिबंध देश हित में है. उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी मैंने मांग की थी कि सरकार को पीएफ़आई पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर पीएफ़आई पर 5 साल के लिए पाबंदी लगा दिया था. पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय जाँच एजेंसी समेत कई एजेंसियां पीएफ़आई के दफ्तरों पर देशभर में छापे मार रहीं थीं.
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026