नई दिल्ली। सेना को जल्द ही ब्रिटिश काल की औपनिवेशिक विरासत और निशानियों से निजात मिलेगी। इसकी समीक्षा शुरु हो गई है। कोशिश हो रही है कि सेना का सही मायने में भारतीयकरण हो। इस साल बीटिंग रिट्रीट में बजी धुन ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ से अब अंग्रेजी धुन ‘अबाइड विद मी’ की विदाई हो गई। फिर नौसेना के झंडे का निशान बदला। अब और भी काफी कुछ बदलने की तैयारी है, ताकि भारतीय सेना ब्रिटिश काल की निशानियों से मुक्त हो और अपने तौर-तरीक़ों और परंपराओं में भी पूरी तरह भारतीय दिखे।
इस पर सेना मुख्यालय और रक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी हो रही है। पुराने नियमों और नीतियों की समीक्षा हो रही है। ब्रिटिश काल के नाम और तरीक़े भी बदलेंगे। यूनिट और रेजिमेंट के नाम भी बदल सकते हैं। सेना की वर्दी और कंधे पर लगने वाले सितारों की भी समीक्षा होगी। अंतिम संस्कार में तोप बग्घी के इस्तेमाल पर भी विचार होगा।
दरअसल सेना में आजादी के दौर के पहले के रीति-रिवाज चले आ रहे हैं। मेस में खाने से लेकर बीटिंग रिट्रीट जैसे समारोह तक, लेकिन अब सेना का भारतीयकरण होना है। हालांकि इस बदलाव की अपनी चुनौतियां हैं।
- “परिवार मेरा तेरे हवाले खाटू वाले…”: कमला नगर में श्री श्याम प्रभु मित्र मंडल के 16वें वार्षिक संकीर्तन महोत्सव की धूम; रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी के भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी - November 16, 2026
- आगरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना - November 16, 2026
- टीटीजेड प्राधिकरण की 69वीं बैठक में बड़ा फैसला, आगरा की 7 और मथुरा की 3 औद्योगिक इकाइयों को मिली स्थापना की मंजूरी - November 16, 2026