अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बता दिया. उन्होंने आगे कहा, हमारा डीएनए एक ही है, केवल ईश्वर की पूजा करने का हमारा तरीका अलग है.
आरएसएस प्रमुख और इलियासी के बीच मस्जिद में हुई 6 घंटे तक बातचीत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक मस्जिद में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की. कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में बंद कमरे में एक घंटे से अधिक वक्त तक बैठक हुई. भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार थे. अहमद इलियासी के भाई सुहैब इलियासी ने बैठक के बाद कहा, यह काफी अच्छी बात है कि भागवत हमारे पिता की पुण्यतिथि पर हमारे निमंत्रण पर आए. इससे देश में अच्छा संदेश भी गया है.
भागवत ने मदरसा ताजवीदुल कुरान का दौरा किया, बच्चों से भी बात
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इलियासी के निमंत्रण पर मस्जिद का दौरा करने पहुंचे थे. भागवत ने उत्तरी दिल्ली में मदरसा ताजवीदुल कुरान का दौरा किया और वहां बच्चों के साथ बातचीत की. अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख ने कहा, हम सभी मानते हैं कि राष्ट्र पहले आता है. उन्होंने आगे कहा, हमारा डीएनए एक है, सिर्फ अल्लाह की इबादत का तरीका अलग-अलग है.
साम्प्रदायिक सौहार्द्र मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने हाल में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी सईद शेरवानी से मुलाकात की थी.
- ”हमारी संस्कृति की कहानियों को पूरी दुनिया तक पहुँचना चाहिए”: फिल्म ‘संत तुकाराम’ की दोबारा रिलीज़ पर बोलीं अभिनेत्री शीना चौहान - October 28, 2026
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026