बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की हालिया रिलीज तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में इस साल अपनी दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अभिनेता खुशी के मारे सातवें आसमान पर हैं। एक्टर ने अपनी खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उनके कैप्शन पर सबका ध्यान जा रहा है।
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘कार्तिकेय 2’ की कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं। वहीं अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी तो निकल दोस्तों….द कश्मीर फाइल्स के बाद मेरी फिल्म कार्तिकेय 2 भी ब्लॉकबस्टर हो गई है। बधाई हो अभिषेक, निखिल, अनुपम और पूरी टीम को इस फिल्म को सफलता की बधाई। सच में कुछ भी हो सकता है।’ अनुपम का यह पोस्ट देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।
दरअसल, कार्तिकेय 2 चंदू मोंडेती द्वारा लिखित और निर्देशित एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म डॉ कार्तिकेय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान कृष्ण की खोई हुई पायल को खोजने की तलाश में है। जहां डॉ कार्तिकेय का किरदार निखिल सिद्धार्थ ने निभाया है, वहीं अनुपम खेर फिल्म में डॉ धन्वंतरी वेदपाठक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ अब तक पूरे देश में 57.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच बढ़ते क्रेज को देखकर लग रहा है कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026