Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। घीया मंडी स्थित प्राचीन आदि श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन आयोजित उत्सवों की श्रृंखला में प्रातः भगवान श्री दीर्घ विष्णु एवं महालक्ष्मी का वैदिक विधि विधान के साथ पुरुष सूक्त व श्री सूक्त से एवं भगवान श्री नारायण के सहस्त्र नामों से पुष्पार्चन किया गया।
भगवान श्री दीर्घ विष्णु के एक मास से प्रतिदिन उत्सवों की श्रृंखला चल रही है
इस अवसर पर वैदिक विद्वानों द्वारा आचार्य पंडित देवदत्त शास्त्री जी के आचर्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मन्दिर के सेवायत महन्त श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी ने पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री नारायण का सबसे प्रिय पुरुषोत्तम मास है इसको अधिक मास भी कहा गया है इस मास में धर्म व पुण्य कार्य करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री दीर्घ विष्णु के एक मास से प्रतिदिन उत्सवों की श्रृंखला चल रही है जिससे भगवान को भरी परिश्रम हुआ है आज दीर्घ विष्णु भगवान की थकान को दूर करने के लिए सहस्त्रार्चन का विशेष आयोजन किया गया है।
भगवान श्री दीर्घ विष्णु का सायं 6 बजे से दीपमहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा
इस अवसर पर दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि दीर्घ विष्णु मंदिर में पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन भक्ति भाव पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ उत्सवों का आयोजन किया जारहा है उसी क्रम में आज सहस्त्रार्चन का विशेष आयोजन किया गया जसके मुख्य यजमान श्री अनिल कुमार अग्रवाल प्रेस वाले, एवं श्री विपिन कुमार जी अग्रवाल ने भक्ति भाव के साथ पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष मूलचंद गर्ग पार्षद, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, कमल कांत शर्मा, नितिन कुमार सीए, मुरली धर चतुर्वेदी (मुरलिया) आदि का सभी उत्सवों में विशेष सहयोग रहा। पुरुषोत्तम मास के समापन पर शुक्रवार को भगवान श्री दीर्घ विष्णु का सायं 6 बजे से दीपमहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मन्दिर के सेवायत महन्त श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी जी एवं सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर पर भगवान दीर्घ विष्णु जी के विशेष दर्शनों का लाभ लें।
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026