फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद केआरके ने एक्स के जरिए दी है. केआरके की मानें तो वे न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए दुबई जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एक्टर ने अपनी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ बताया है.
केआरेके ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं. और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर रेगुलर कोर्ट जा रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मैं 2016 के एक मामले में वॉन्टेड हूं, सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है.
‘अगर मैं मर जाऊं…’
केआरेके ने अपने पोस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अलग-अलग मीडिया संस्थानों को भी टैग किया है. एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा- अगर मैं किसी भी हालत में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है. और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!
केआरके का करियर
बता दें कि केआरके ने साल 2008 में आई फिल्म ‘देशद्रोही’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि इसके बाद वे किसी फिल्म में बतौर हीरो नजर नहीं आए.वे रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं.
एजेंसी
- यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी - October 2, 2026
- झूले पलना में जनक किशोरी… आगरा में भव्यता के साथ मनाया गया माँ जानकी का जन्मोत्सव, गूंजे बधाई गीत और उमड़े श्रद्धालु - October 2, 2026
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026