पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव की रौनक देखी जा रही है। घरों से लेकर दुकानों तक, ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर शहर के चौराहों तक सिर्फ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के आवास पर भी तिरंगा लहरा दिया गया। कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर इसने पंजाब के सीएम भगवंत मान को धमकाया था और हर जगह खालिस्तानी झंडा फहराने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की थी।
पन्नू के आवास में फहराया तिरंगा
गुरपतवंत सिंह पन्नू ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ का स्वयंभू सरगना है। वह अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ था। बाद में वह विदेश चला गया और आईएसआई के सहयोग से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लोगों का एक समूह यहां पन्नू के आवास पर पहुंचा और तिरंगा फहराया। पन्नू के आवास के बाहर कई लोगों को भारतीय झंडा लहराते हुए भी देखा गया। एसएफजे एक यूएस आधारित खालिस्तानी अलगाववादी समूह है जिसकी स्थापना पन्नू ने की थी। इसे 2019 में भारत में बैन कर दिया गया था।
भारत में परिवार का कोई सदस्य नहीं
विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश में है। गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में बसा भारत का एक वॉन्टेड आतंकवादी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू के पिता महिंदर सिंह विभाजन के समय पाकिस्तान से खानकोट आए थे। महिंदर सिंह मार्कफैड में नौकरी करते थे।
गुरपतवंत का एक और भाई मंगवंत सिंह भी था, दोनों विदेश में जाकर बस गए थे। गुरपतवंत सिंह पन्नू के पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। मां को उसने बताया था कि वह कनाडा में बहुत बड़ा वकील है। कुछ वर्षों पहले मां की भी मौत हो गई। भारत में फिलहाल उसका कोई परिवार नहीं रहता है.
- प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, कथित हमले के मामले में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट; मिली क्लीन चिट - June 18, 2026
- यूपी की सियासत में ‘पंचायत’ का तड़का: ओम प्रकाश राजभर का सपा में टूट का दावा, अखिलेश यादव ने पलटवार कर बताया ‘अफ़वाही मंत्री’ - June 18, 2026
- वाराणसी में शादी समारोह के बीच दूल्हे के बाबा को लगी गोली, मौत, दूल्हा और दूल्हन हिरासत में - June 18, 2026