आगरा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की ओर से गांधी ग्राम, ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के सेवा, करुणा एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए कुष्ठ आश्रम में रह रहे परिवारों के साथ समय बिताना तथा उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना था।
इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम में निवास कर रहे परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न सामग्री वितरित की गई। क्लब सदस्यों ने परिवारों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और बातचीत कर उनके सुख-दुःख को साझा किया। सेवा कार्य के दौरान वातावरण आत्मीय एवं भावपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सेवा, करुणा और मानवता को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों के साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। लायंस क्लब का मूल मंत्र वी सर्व है और हमारा प्रयास है कि सेवा केवल एक गतिविधि न होकर समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ निरंतर जुड़ाव का माध्यम बने।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ आश्रम के परिवारों के साथ समय बिताना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना क्लब के लिए संतोष एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीए राकेश अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सोम मित्तल, सुनील गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, जैनेन्द्र गोयल, संजीव अग्रवाल, सुनील बंसल, राकेश खंडेलवाल, प्रवीण बंसल, निशा अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की इस सेवा गतिविधि के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सम्मान, संवेदना और आत्मीयता से जुड़ने का संदेश दिया गया। अंत में कुष्ठ आश्रम के संचालक वीरेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
- “लगुन आई हरे-हरे…”: आगरा के श्री मनःकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों के बीच लिखी गई तुलसी-शालिग्राम विवाह की लगुन - November 18, 2026
- कुंडा के बेंती राजभवन में बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा; राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की भावुक अपील— “हजूर, मुझे भी कथा श्रवण का अवसर दें” - November 18, 2026
- “भगवान महावीर के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग”: पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बोले सांसद नवीन जैन - November 18, 2026