खाद्य तेल वाली फर्म रुचि सोया इंडिस्ट्री लिमिटेड का नाम बदल चुका है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि 24 जून से इस फर्म का नाम चेंज करके पतंजलि फूड्स लिमिटेड कर दिया गया है। यानी यह फर्म अब बाबा रामदेव की कंपनी के नाम से जानी जाएगी। गौरतलब है कि रामदेव की कंपनी पतंजली ने 2019 में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। यह डील 4,350 करोड़ रुपए में पूरी हुई थी।
एक नियामक फाइलिंग में रुचि सोया फर्म ने बताया कि उसे कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से 27 जून 2022 को एक ई-मेल मिला था जिसमें एक नया ‘नाम बदलने के लिए निगमन का प्रमाण पत्र’ जारी किया गया था। इसके बाद कंपनी का नाम 24 जून 2022 से रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड कर दिया गया है।
रुचि सोया नाम बदलने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को अलग से आवश्यक दस्तावेज दाखिल किया जा रहा है। पिछले महीने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने गैर-खाद्य, पारंपरिक चिकित्सा और कल्याण व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी रणनीति के तहत समूह फर्म रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड को अपना खाद्य खुदरा कारोबार 690 करोड़ रुपए में बेचा था।
वहीं रुचि सोया ने हाल ही में अपने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के तहत 4,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे कंपनी का नेट प्रोफिट एक साल में 680.77 करोड़ रुपए से बढ़कर 2021-22 में 806.3 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं 2020-21 की तुलना में 16,382.97 करोड़ रुपए से बढ़कर कंपनी की कुल आय 24,284.38 करोड़ रुपए हो चुकी है।
रुचि सोया अपने उत्पादों को रुचि गोल्ड, महाकोश, सनरिच, न्यूट्रेला, रुचि स्टार और रुचि सनलाइट जैसे ब्रांडों के तहत बेचती है। यह तेल ताड़ के बागानों और अक्षय पवन ऊर्जा व्यवसाय में भी है। मंगलवार को इसके नाम बदलने की खबर सामने आने के बाद से इसके शेयर में बुधवार को 0.39% की गिरावट आई है। अभी इसके प्रति शेयर की कीमत 1,092 रुपए है।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026