सेरेना विलियम्स का एक साल बाद जीत के साथ विंबलडन में वापसी का सपना अधूरा रह गया. सेरेना को पहले ही राउंड में फ़्रांस की हारमनी टैन ने हरा दिया.
महान अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स बीते साल एक मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं. इस वजह से एक साल बाद वापसी की है. लगभग तीन घंटे तक चले मैच में सेरेना को 7-5 1-6 7-6 से हार का सामना करना पड़ा.
फ़्रेंच ख़िलाड़ी हारमनी टैन पहली बार विंबलडन में खेल रही हैं.
चालीस साल की हो चुकीं सेरेना विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बीच अपनी फ़िटनेस को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए.
सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि क्या ये उनका ‘आख़िरी विंबलडन’ है?
इस पर सेरेना विलियम्स ने कहा कि “ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दे सकती. मुझे नहीं पता. कौन जानता है? किसे पता कि मैं कहाँ अचानक से अच्छा खेलने लगूंगी.”
सेरेना विलियम्स सात बार विंबलडन ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं. हालाँकि, बीते साल चोटिल होने के बाद से सरीना ने एक भी सिंगल्स मैच नहीं खेला था.
उन्होंने कहा कि वो अब भी इस साल होने वाले यूएस ओपन ख़िताब में खेलेंगी.
-एजेंसियां
- हरियाली तीज उत्सव में सजी सावन की महफिल: दयालबाग में महिलाओं ने मेहंदी, झूले और लोकगीतों के साथ मनाया पारंपरिक पर्व - August 12, 2026
- गोरखपुर: ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या करने के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए - August 12, 2026
- अयोध्या राम मंदिर CEO चयन प्रक्रिया: प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ शिखा, जनेऊ, खान-पान और धार्मिक जीवनशैली पर भी पूछे जा रहे सवाल - August 12, 2026