यूरोपीय फुटबॉल एसोसिएशंस के संघ UEFA ने शनिवार को हुए यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल मैच के शुरू होने में हुई क़रीब आधे घंटे की देरी की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है.
लीवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच पेरिस में हुआ यह मैच कई वजहों से 36 मिनट की देरी से शुरू हो पाया था. तस्वीरों में दिख रहा था कि लीवरपूल के समर्थक स्टेडियम में घुसने के लिए लंबी कतार में लगे थे और फिर फ्रांस की पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े.
सोमवार को फ्रांस के अधिकारियों ने टिकट बेचने में संगठित तौर पर हेरफेर किए जाने की शिक़ायत की थी.
फ्रांस की खेल मंत्री एमिली आउदिया कैस्तेरा ने आरोप लगाया कि रियल मैड्रिड के समर्थकों के मामले में ऐसी कोई समस्या नहीं हुई और स्पेन ने यह मैच देखने आए दर्शकों को लीवरपूल की तुलना में बेहतर तरीक़े से कंट्रोल किया था.
उसके बाद लीवरपूल के चेयरमैन टॉम वेरनर ने पत्र लिखकर फ्रांस की खेल मंत्री से उनके बयानों के लिए माफ़ी मांगने की मांग रखी.
यूएफ़ा ने कहा है कि सभी संबंधित पक्षों से सुबूत जुटाते हुए स्वतंत्र जांच हो जाने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. उसके बाद यूएफ़ा अपने अगले क़दम उठाएगी.
वैसे इस मैच में रियल मैड्रिड ने लीवरपूल को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग का ख़िताब अपने नाम कर लिया था.
-एजेंसियां
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026