अमेरिका ने शिनजियांग प्रांत में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की यात्रा को प्रतिबंधित करने और उसमें हेरफेर की चीन की कोशिशों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
शिनजियांग चीन का वह प्रांत है जहां पर अमेरिका 10 लाख से अधिक वीगर मुसलमानों को हिरासत में रखने का दावा करता है.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट की छह दिवसीय चीन यात्रा शनिवार को पूरी हुई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार चीफ़ के दौरे पर जो माहौल बनाया उससे चीन में मानवाधिकार उल्लंघन की संपूर्ण और निष्पक्ष समीक्षा नहीं हो पाई. इस इलाके में नरसंहार और मानवता के ख़िलाफ़ अपराध जारी हैं.”
उधर बैशलेट ने अपने दौरे को लेकर कहा कि ये कोई “जाँच” नहीं थी. उन्होंने कहा कि ये दौरा चीनी अधिकारियों के साथ ही सिविल सोसायटी ग्रुप और शिक्षाविदों के साथ स्पष्टता और तसल्ली से बात करने का मौका था.
मिशेल बैशलेट का ये दौरा बीते 17 सालों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के किसी कमिश्नर की पहली यात्रा थी. इस दौरे पर बैशलेट ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वर्चुअल मुलाकात भी की.
-एजेंसियां
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026