पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोप ”युद्ध से पहले के दौर” में है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस के हाथों हारने नहीं दिया जा सकता. पूरे यूरोप के लिए ये ठीक नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि युद्ध अब बीते ज़माने की बात नहीं रह गई है. अब ये असलियत में सामने है और ये दो साल पहले शुरू हो चुका है. पोलैंड के प्रधानमंत्री का ये बयान यूक्रेन के एनर्जी सिस्टम पर रूस के ताज़ा हमले के बाद आया है.
हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश का इरादा नेटो पर हमला करना नहीं है.
उन्होंने कहा ये कहा जा रहा है कि रूस पोलैंड, बाल्टिक देशों और चेक रिपब्लिक पर हमला करेगा. ये बेकार की बातें हैं.
हालांकि पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन ने उसके ख़िलाफ़ एफ-19 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया तो वो जहां भी होंगे उन्हें निशाना बनाया जाएगा.
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप के साथ उसके संबंध रसातल में चले गए हैं.
-एजेंसी
- आगरा के एत्मादपुर में सनसनीखेज वारदात: झरना नाले के जंगल से मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी - September 7, 2026
- आगरा में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर विशेष अभियान शुरू: डीएम मनीष बंसल ने युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की की अपील - September 7, 2026
- आगरा में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू: 17 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, 25 विशेष सेवा कार्यों के जरिए जनता से होगा संवाद - September 7, 2026