लगातार हो रही गोलीबारी की वारदातों के बीच अमेरिका में गन कल्चर के ख़िलाफ़ व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडन ने इन प्रदर्शनों को समर्थन किया है और साथ ही उन्होंने कांग्रेस से अपील की है कि नए गन सेफ़्टी कानून को जल्द पास किया जाए. हालाँकि, माना जा रहा है कि रिपब्लिकन सांसद इस बिल का विरोध करेंगे. बीते महीने टेक्सस के एक एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों और दो वयस्कों की जान चली गई थी. इसके बाद बफ़ेलो सुपरमार्केट में हुई भीषण गोलीबारी में भी 10 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही अमेरिका में बंदूक रखने के नियमों को सख्त करने की मांग की जा रही है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026