गर्मी का मौसम डेट पर जाने का अच्छा समय होता है, क्योंकि गर्मी में दिन बड़े होते हैं। इसके अलावा ज्यादा कपड़ों की टेंशन भी नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों के लिए गर्मी का मौसम सूट नहीं करता है तो वह लोग डेट पर जाने के लिए कई बार सोचते हैं। जिन लोगों को गर्मी के मौसम से एलर्जी होती है या तनाव होने लगता है, ऐसे लोगों को इन जगहों पर जाना सही रहेगा।
मूवी जाना
गर्मी के मौसम में आप मूवी जा सकते हैं। अगर देखा जाए तो आप बाहर तो गए हैं लेकिन गर्मी से बचे हो। इसके अलावा जब आप मूवी के लिए जाते हो तो आपकी ड्राइव भी हो जाती है और बात करने का पूरा मौका मिलता है। डेट के लिए मूवी पर जाना अपने आप में यादगार डेट है।
म्यूजियम जाना
गर्मी से बचने के लिए म्यूजियम भी डेट पर जाने का एक विकल्प हो सकता है। कुछ ऐसे भी म्यूजियम भी होते हैं, जहां पर लोगों का आना-जाना कम रहता है। म्यूजियम जाने पर आपको एकांत का माहौल भी मिलता है। इसके अलावा आप म्यूजियम भी देख लेते हैं।
जू जाना
जो लोग गर्मी के मौसम से बचकर डेट पर जाना चाहते हैं तो वह लोग जू जा सकते हैं। जू जाकर आप डेट पर तो जाएंगे ही, इसके साथ वहां का अच्छा नजारा देख सकेंगे। ऐसी डेट को आप हमेशा याद रहेगी।
वाटर पार्क जाना
डेट के लिए आप वाटर पार्क जा सकते हैं। इससे आपकी डेट भी हो जाएगी और गर्मी से सामना भी नहीं करना पडे़गा। इसके अलावा गर्मी के मौसम में यहां पर जाने से आपको गर्मी से राहत भी मिलेगी।
फेयर और फेस्ट में जाना
आप अपने पार्टनर को लेकर फेयर या फेस्ट में जा सकते हैं। इससे आप गर्मी से तो बचेंगें ही साथ में डेट भी शानदार बन जाएगी। यहां पर जाने से गर्मी से राहत के साथ खर्चे भी कम होंगे।
-एजेंसियां
- आगरा के बरहन में मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - June 18, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी के बाहर सनसनी: तारीख पर आई बहू को ससुरालियों ने घेरा, सड़क पर गिराकर पीटा, गला दबाने का आरोप - June 18, 2026
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर चमकी ताजनगरी: मेयर हेमलता दिवाकर ने संस्कृति मंत्री को भेंट की ताजमहल की प्रतिकृति, दिया आगरा आने का न्योता - June 18, 2026