यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन ने विश्व शांति की खातिर परमाणु हथियार छोड़ दिए. कुलेबा ने कहा कि उसके बाद से यूक्रेन नेटो का दरवाज़ा खटखटा रहा है, लेकिन ये कभी खुला नहीं है. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि सुरक्षा की कमी के कारण ही रूस का आक्रमण हुआ.
उन्होंने कहा कि दुनिया को यूक्रेन की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए. कुलेबा ने कहा कि हम देशों से अपील करना चाहते हैं कि वे हमें कौन सी सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं.
जानकार मानते हैं कि रूस की सैनिक कार्रवाई के पीछे हथियारों का असंतुलन भी है. हालाँकि पश्चिमी देश खुलकर यूक्रेन को हथियारों की मदद कर रहे हैं लेकिन रूस के नेता कई बार परमाणु युद्ध की चेतावनी दे चुके हैं. पिछले दिनों भी रूस के विदेश मंत्री लावरोफ़ ने कहा था कि परमाणु युद्ध का ख़तरा टला नहीं है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में ये चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन के मामले में किसी ने दखल देने की कोशिश की, तो रूस उनके ख़िलाफ़ तेज़ी से कार्रवाई करेगा.
-एजेंसियां
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026