नई दिल्ली। ईरान-इजराइल में तनाव बढ़ने और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान 2 दिन के भीतर इजराइल पर अटैक कर सकता है। इस बीच अमेरिका ने अपना वॉरशिप इजराइल भेजा है।
‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर USS ड्वाइट आइजनहावर लाल सागर के रास्ते इजराइल पहुंच रहा है। ये ईरान की तरफ से दागी जाने वाली मिसाइल और ड्रोन को रोकने में सक्षम है।
इधर, भारत समेत 6 देशों- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी गई है।
दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।
UAE के पास से जहाज जब्त होने की खबर
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ब्रिटेन की मिलिट्री ने UAE के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज पर संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका जताई है।
फिलहाल इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, ये वही जगह है जहां अमेरिका 2019 से ईरान पर जहाजों को जब्त करने के आरोप लगाता रहा है।
ईरान के एयरस्पेस से उड़ान नहीं भर रही एअर इंडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया उन एयरलाइन्स में शामिल हो गया है जो ईरान के एयरस्पेस से नहीं गुजर रही हैं। आज सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट 161 को साढ़े 4 बजे लंदन जाना था।
हालांकि, इसने हमेशा का रूट नहीं लिया और दूसरे एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। सामान्य हालातों में एयर इंडिया की यूरोप जाने वाली फ्लाइट पाकिस्तान-ईरान-तुर्किये-ब्लैक सी के रास्ते जाती हैं। शुक्रवार तक यही रूट फॉलो किया जा रहा था।
भारत ने ईरान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया
ईरान में भारतीय दूतावास ने तनाव की स्थिति में वहां भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एक इमरजेंसी नंबर जारी किया है।
ईरान में लगभग 4000 भारतीय रहते हैं। वहीं, इजराइल में 18500 प्रवासी भारतीय रहते हैं। हाल ही में भारत से 6 हजार कामगारों को कंस्ट्रक्शन के काम के लिए इजराइल भेजा गया था। हालांकि, इजराइल में भारतीय दूतावास ने अब तक किसी तरह की कोई एडवाइजरी इश्यू नहीं की है।
– एजेंसी
- प्रयागराज में शिक्षा की अलख: 4 साल बाद स्कूल लौटीं 11 वर्षीय नाजिया, ‘एजुकेट गर्ल्स’ की पहल से पीएम श्री स्कूल में हुआ दाखिला - October 21, 2026
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026