यमन की राजधानी सना में रविवार को रिहा किए गए 14 विदेशियों में सात भारतीय नाविक भी शामिल हैं. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने ये जानकारी दी है. ये क्षेत्र हूती विद्रोहियों के कब्ज़े में है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारतीय और अलग-अलग देशों के सात अन्य लोगों को यमन के हूती विद्रोहियों ने बंदी बनाया हुआ था. तीन महीने पहले संयुक्त अरब अमीरात के एक जहाज़ को ज़ब्त करने के साथ ही इन सबको भी बंदी बनाया गया था.
अलबुसैदी ने सात भारतीयों सहित 14 लोगों की रिहाई की पुष्टि की है.
ओमान के विदेश मंत्री ने ट्विटर पर एक बयान ट्वीट किया जिसमें कहा, “ये पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि कैप्टन कार्लोस डेमाटा, मोहम्मद जशीम ख़ान, अयानाचेव मेकोनेन, दीपाश मुता परम्बिल, अखिल रेघु, सूर्य हिदायत परमा, श्रीजीत सजीवन, मोहम्मद मुनवर समीर, संदीप सिंह, ल्यूक साइमन और उनकी पत्नी और बच्चे, मौंग थान और वीरा वीएसएसजी वासमसेट्टी को आज यमन में हिरासत से रिहा कर दिया गया है.”
अलबुसैदी के ट्वीट का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रिया कहा.
जयशंकर ने ट्वीट किया, “आपकी मदद के लिए शुक्रिया मेरे दोस्त बद्र अलबुसैदी. भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी का इंतज़ार है.”
-एजेंसियां
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026
- आजम खान पर फिर कसा शिकंजा: ईडी की एफआईआर पर पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड, सोमवार को कोर्ट में होगी सुनवाई - October 30, 2026