इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर से फ़्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “दोबारा फ़्रांस का राष्ट्रपति बनने पर मेरे दोस्त इमैनुएल मैक्रों को बधाई! मैं भारत-फ़्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आशा करता हूं.” इमैनुएल मैक्रों ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन को हराया है.
मैक्रों की जीत पर यूरोपीय देशों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी मैक्रों की जीत का स्वागत किया है. फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनावों में इस बार केवल 72 फीसदी मतदान हुआ, जो कि सन् 1969 के बाद से सबसे कम है.
इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मरीन ली पेन को हराया है.
धुर दक्षिणपंथी नेताओं में अब तक के सबसे ज़्यादा वोट पाने के बावजूद मरीन ली पेन राष्ट्रपति चुनाव हार गईं.
मैंक्रों को 58.55 फीसदी वोट मिले जबकि पेन को 41.45 फीसदी.
जीत के बाद मैक्रों ने एफिल टावर के पास समर्थकों से कहा कि अब चुनाव समाप्त हो गया है, वह “सभी के लिए राष्ट्रपति” होंगे.
हारने के बावजूद ली पेन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें मिला वोट शेयर ही उनकी सबसे बड़ी जीत है. मैक्रों की जीत पर यूरोपीय देशों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए हैं.
फ्रेंच वोटरों से मैक्रों को वोट देने की अपील करने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति को अपना “सच्चा दोस्त” बताते हुए बधाई दी है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी मैक्रों की जीत का स्वागत किया है.
फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनावों में इस बार केवल 72 फीसदी मतदान हुआ, जो कि सन् 1969 के बाद से सबसे कम है.
-एजेंसियां
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026