आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से लापता हुई युवती के मामले में आरोपी जिम संचालक साजिद की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया। आरोपी जिम संचालक के दो घरों में आग लगा दी गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल ने घरों में लगी आग पर काबू पाया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बुधवार रात को ही पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया था। जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव की स्थिति थी।
उपद्रवियों ने ताला तोड़कर लगाई आग
बताया गया है कि आरोपी जिम संचालक के दो घरों पर ताला लगा हुआ था। तभी बड़ी संख्या में लोग आए। उन्होंने घरों के ताले तोड़कर आग लगा दी। इसके बाद भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण का कहना है कि दो घरों में आग लगाई गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है।
आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बालिग लड़की एक लड़के के साथ चली गई थी। लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोर्ट की छुट्टी होने के बाद लड़की के अभी बयान नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुछ लोग यहां इकट्ठे हुए थे। उक्त लोगों ने आरोपी के घरों में आग लगा दी। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगजनी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे समुदाय का है आरोपी
रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव किया था। पुलिस को युवती की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था।
दिल्ली में मिली थी लोकेशन
बुधवार को छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इस पर पुलिस टीम गई थी। उसे बरामद कर लिया। युवती के वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें वो अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही थी। युवती के सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कमरे में नजर आ रही। इसमें जिम संचालक भी नजर आया है।
-एजेंसियां
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025