श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और इनके पास से कई खतरनाक विस्फोटक, हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान शूरू हुई मुठभेड़
जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। जोन पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि खानमोह के सरपंच समीर भट्ट की हत्या में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक 23 साल का शाकिब मुश्ताक खान श्रीनगर के खानमोह का रहने वाला था। जबकि बाकी दो आतंकी आदिल नबी तेली (23 साल) और उमेर नबी तेली (25 साल) पंपोर के रहने वाले हैं।
इससे पहले नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया।
सरपंचों की हत्या के बाद से चल रहा है ऑपरेशन
कश्मीर में 2 सरपंचों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा, गांदरबल समेत कई इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जिसके बाद से लगातार आतंकियों का एनकाउंटर जारी है। IG विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में जैश का एक कमांडर भी मारा गया था जो 2018 से पुलवामा-शोपियां इलाके में एक्टिव था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
-एजेंसियां
- आगरा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘अलर्ट’: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, पहले दिन 34 वाहनों पर कार्रवाई - July 7, 2026
- आगरा के श्रीगोपालजी धाम में गूंजे गणेश वंदना के स्वर: ‘श्रीगणेश पुराण’ प्रवचन से शुरू हुई आध्यात्मिक ज्ञान की वर्षा - July 7, 2026
- आगरा के दयालबाग में अध्यात्म और कृषि का अनूठा संगम: 75 एकड़ में कल से शुरू होगा ऑर्गेनिक धान रोपण, वार्षिक भंडारे की तैयारियां तेज - July 7, 2026