दिल्ली शराब घोटाले मामले में केआरएस विधायक के. कविता को बड़ा झटका मिला है। दिल्ली की एक अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं ।
CBI ने की थी के कविता से पूछताछ
तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की। सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।
कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।
सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी।
-एजेंसी
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- मुझे नहीं पता कि वे भारत के भविष्य को माफ करने वाले कौन होते हैं… - August 5, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब - August 5, 2026
- 4,200 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के 20 दिन के भीतर सड़क धंसने की पांच घटनाएं, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल - August 5, 2026