लोधी समाज की नई टीम ने संभाली कमान, सामाजिक उत्थान को मिलेगी नई रफ्तार
अखिल भारतीय लोधी महासभा के आगरा जिलाध्यक्ष मोहन सिंह लोधी ने गठित की जिला व तहसील स्तरीय कार्यकारिणी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India.
आगरा। समाज के शैक्षिक, सामाजिक और संगठनात्मक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय लोधी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक 6 सितंबर को प्रियांशु गार्डन, ताज फेस-2, आगरा में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन सिंह लोधी ने आगरा जनपद की जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ तहसील स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीद: नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनसे समाज के सामाजिक उत्थान, शिक्षा के प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

राकेश उत्तम लोधी ने किया सम्मान: अखिल भारतीय लोधी महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश उत्तम लोधी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसी अवसर पर अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा की ओर से भी जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।
संगठन को मिला नया विस्तार: जिला अध्यक्ष मोहन सिंह लोधी एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश उत्तम लोधी की उपस्थिति में जनपद के लिए संगठन मंत्री, चार महामंत्री, चार मंत्री, कोषाध्यक्ष कोमल सिंह सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं: अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर विधायक विपिन कुमार डेविड ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख चेहरे रहे मौजूद: कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र मंत्री बबलू लोधी, सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट राकेश लोधी, अखिल भारतीय लोधी महासभा के एडवोकेट गुलाब सिंह लोधी, लक्ष्य आगरा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी क्षेत्र सिंह एडवोकेट, दूरा से सत्य प्रकाश लोधी पूर्व प्रधान एवं ठेकेदार, प्रकाश राजपूत, पृथ्वीराज लोधी, अखिल भारतीय लोधी महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी, जवन सिंह लोधी, मास्टर गंगा सिंह, दरयाव सिंह, टुंडाराम लोधी, वीरांगना अवंती बाई लोधी संघर्ष समिति के संरक्षक खड़क सिंह, अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी, युवा के जिला अध्यक्ष मिथुन लोधी, महामंत्री महावीर सिंह वर्मा, प्रचार संगठन मंत्री डॉ. राकेश लोधी, तहसील किरावली अध्यक्ष कैलाश राजपूत, प्रबंधक खजान सिंह, प्रधान लटूरी सिंह, घनश्याम सिंह लोधी, भारत सिंह महामंत्री लक्ष्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

संपादकीय | सामाजिक एकजुटता से राजनीतिक प्रभाव तक
लोधी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी संख्या, सामाजिक सक्रियता और विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली उपस्थिति है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में समाज की मजबूत उपस्थिति है और अनेक लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों में वह चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।
लेकिन केवल संख्या बल पर्याप्त नहीं है। समाज को अपनी राजनीतिक पकड़ भी मजबूत करनी होगी। इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, संगठन, रोजगार, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर दीर्घकालिक रणनीति बनाने की आवश्यकता है। समाज के युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाना और योग्य नेतृत्व को अवसर देना समय की मांग है।
इसी दिशा में अखिल भारतीय लोधी महासभा के आगरा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मोहन सिंह लोधी का प्रयास उल्लेखनीय है। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा और सामाजिक संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रियता निश्चित रूप से सराहनीय है। जिला और तहसील स्तर पर संगठन को विस्तार देना तभी सार्थक होगा, जब यह टीम शिक्षा, सामाजिक सहयोग और युवा नेतृत्व के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बनाए।

आज आवश्यकता संख्या गिनने की नहीं, संख्या को शक्ति में बदलने की है। यदि समाज शिक्षित, संगठित और राजनीतिक रूप से जागरूक होता है तो उसकी आवाज न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावी ढंग से सुनी जाएगी।
अखिल भारतीय लोधी महासभा की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नई टीम समाज को एकजुट करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मोहन सिंह लोधी के नेतृत्व में आगरा जनपद में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे—इसी शुभकामना के साथ।
डॉ भानु पताप सिंह, संपादक
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026