ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 अरबपति कारोबारियों और उनके परिवार पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. इनमें मशहूर कारोबारी रोमन एब्रामोविच भी शामिल हैं.
एब्रमोविच अरबपतियों की सूची में आते हैं और वो चेलसी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं.
उनके अलावा कोरोबारी एलेक्से मिलर, दिमित्री लेबेदेव, सर्गेई चेमेज़ोव, निकोलाय टोकारेव, इगोर शुवालोव और किरील दिमित्रिव पर प्रतिबंध लगाया गया है.
ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि आज लगाए गए प्रतिबंध देश की “उस प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं जिसमें विशाल व्यक्तिगत संपत्ति रखने वालों और रूस के लिए आर्थिक और रणनीतिक महत्व रखने वालों को प्रतिबंधित किया जाएगा.”
ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सरकार यूक्रेन की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और यूक्रेन के लोगों के लिए अपने दृढ़ समर्थन को दोहराती है.’’
ऑस्ट्रेलिया से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी रूस के कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.
-एजेंसियां
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026
- सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण का संदेश: आगरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवंत हुई प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की विकास यात्रा - September 24, 2026
- भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई वरिष्ठ नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त - September 24, 2026