भाजपा महानगर और जिला युवो मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं, महामारी पर अंकुश लगाया
Agra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं मुख्यमंत्री प्रोटोकोल नीलकंठ तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के ज़िला एवं महानगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी सरकार के एक वर्ष के एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाने एवं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण समर्पण से लगने को कहा।
महामारी पर अंकुश
नीलकंठ तिवरी ने बताया कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनथ के निर्णयों ने देश की जनता को इस महामारी के समय में लड़ने में सशक्त बनाया है । जहां एक ओर सम्पूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में आ चुका है वहीं भारत आज भी इस महामारी पर अंकुश लगाए हुए है। कोरोना काल में सभी प्रवासी मज़दूर भाई – बहनों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ साथ, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की। प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा गया है। युवाओं के लिए कहा कि युवा इस देश की शक्ति है भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास में लगी हुई है, निश्चित तौर पर भारत का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और अपने देश के विकास में योगदान करेगा।
उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने युवा सम्मेलन में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को आज के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है। हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। हमें बूथ के हर घर तक जाना है और मोदी एवं योगी की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को मोदी के लोकल फ़ोर वोकल अभियान को भी जन-जन तक पहुँचाना है जिसके माध्यम से हमारे देश के हर युवा को रोज़गार भी मिल सकेगा।
500 से अधिक लोगों ने भाग लिया
भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजवत ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 500 से अधिक लोगों की जूम ऐप के माध्यम से सभा हुई, जिसमें 100 से अधिक युवतियाँ उपस्थित रहीं । यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मोदी और योगी के नेतृत्व के प्रति विश्वास है ।
विशेष उपस्थिति
सम्मेलन को सुचारु रूप से चलाने में महानगर आई टी संयोजक जितेंद्र सविता का प्रमुख योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, सहदेव शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा शैलू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026