Agra, Uttar Pradesh, India. रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरएम मल्होत्रा (89 वर्ष) ने अपने पुत्र डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और पुत्रवधु डॉ. जयदीप मल्होत्रा, पौत्र और पौत्री के साथ व्हीलचेयर पर जाकर मतदान किया।उम्र अधिक है और जिस्म कमजोर, लेकिन हौसले अब भी जवान हैं। वे अपने एक मत का महत्व समझते हैं। जानते हैं कि यही एक वोट उनके बेटे-बेटियों, नाती-नातिनों का भविष्य तय करेगा। शायद इसीलिए पैरों ने साथ नहीं दिया तो व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे।
डॉ. आरएम मल्होत्रा ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक कोई भी ऐसा मौका नहीं है जब उन्होंने वोट न किया हो। लोकतंत्र में मतदाता ही भाग्य विधाता है। युवाओं से आह्वान किया कि मतदान प्रक्रिया में भाग लें, मतदाता होने पर गर्व महसूस करें।

इस दौरान उनकी पौत्र-पौत्री डॉ. नीहारिका मल्होत्रा और डॉ. केशव मल्होत्रा ने भी अपने दादा जी के साथ जाकर मतदान किया।
- Agra News: कैलाश कॉरिडोर के बीच निजी मंदिर निर्माण का प्रस्ताव विवादों में, महंतों ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार - July 2, 2026
- सावधान! बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री साझा करना या डाउनलोड करना पड़ेगा भारी, आगरा पुलिस की सख्त कार्रवाई - July 1, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मनाया 100वां स्थापना दिवस, शताब्दी समारोह में दिखा गौरवशाली इतिहास का उत्सव - July 1, 2026