आगरा। यमुना तट स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ, महारुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिदिन की भांति कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महारुद्राभिषेक से हुआ। 101 श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र के सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
महारुद्राभिषेक में स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष विनीता मित्तल, अंजलि अग्रवाल, शिखा गौतम, रुचि सिंघल, गीता सैनी, राधिका मित्तल, निधि गाबा, अनंत गर्ग, शालू खंडेलवाल, ज्योति मौर्य सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक किया।
संध्या में आयोजित श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं एवं महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ रक्षा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का बाल स्वरूप हमें सरलता, निष्कपटता, आज्ञाकारिता और संस्कारयुक्त जीवन का संदेश देता है। वहीं महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा का प्रसंग यह प्रेरणा देता है कि धर्म और सत्य की रक्षा के लिए सदैव सज्जनों का साथ देना चाहिए तथा अन्याय और अधर्म का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए।
महंत आचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने कहा कि भगवान शिव स्वयं करुणा, त्याग और कल्याण के प्रतीक हैं। श्रावण मास में श्रद्धापूर्वक किए गए महारुद्राभिषेक, रुद्र महायज्ञ और शिव पूजन से व्यक्ति के जीवन के समस्त कष्टों का शमन होता है तथा उसे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि यमुना तट स्थित श्री महाकालेश्वर धाम में आयोजित यह महोत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को धर्म, संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम भी है।
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, पुनीत बागला, मनीष जैन, राजीव जैन, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, रुचि बागला, अशु मित्तल, पंडित रामचरण शर्मा उपस्थित रहे।
- बलिया: बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस - August 5, 2026
- आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज की महिला प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी: पति पर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप - August 5, 2026
- आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: चंबल नदी में दो दिन से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला युवती खुशी का शव - August 5, 2026