आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘भीमनगरी समारोह’ को लेकर प्रशासन ने विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ग्यासपुरा क्षेत्र की 12 चिन्हित बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सामुदायिक भवनों का सौंदर्यीकरण शामिल है।
नालों की सफाई और जर्जर रास्तों पर फोकस:
भीमनगरी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी और महामंत्री श्याम जरारी ने शोभायात्रा मार्ग, विशेषकर नाला काजीपाड़ा क्षेत्र में सीवर और जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। समिति ने मांग की कि नगर निगम समय रहते नालों की सिल्ट सफाई और बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क की सीढ़ियों व रेलवे पुल की मरम्मत का कार्य पूर्ण करे, ताकि 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में कोई बाधा न आए।
इन मोहल्लों में होगा विकास:
क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि इस वर्ष कोठी मीना बाजार में सजने वाली भीमनगरी के तहत शिब्द साहनी नगर, सागर वाली गली, पृथ्वीनाथ, तमोली पाड़ा, प्रकाश नगर, रामनगर और नगला गंगाराम सहित 12 मोहल्लों को विकास कार्यों के लिए चुना गया है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश:
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने नगर निगम को ‘शॉर्ट टर्म टेंडर’ के जरिए कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टोरेंट पावर को लटकते तारों को ठीक करने और ट्रैफिक पुलिस को सुचारू यातायात सुनिश्चित करने को कहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और ADA आपसी समन्वय से काम करें ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026