आगरा: यहां एसएन मेडिकल कॉलेज के केमिकल गोदाम में शुक्रवार को आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। केमिकल गोदाम में आग लगने के साथ ही हुए धमाकों से दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर दो घंटे की मेहनत के बाद काबू पाया।
सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी से सात मंजिला इमारत को तोड़ा जा रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में सात मंजिला इमारत के पास जेसीबी से एक पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान केमिकल की बोतल फट गई, जिससे आग लग गई। यहां केमिकल का गोदाम था। आग लगने से गोदाम में रखी दूसरी बोतलें भी धमाकों के साथ फटने लगीं। इससे अफरा-तफरी मच गई।
जहां आग लगी उसके पास ही बैंचों पर तीमारदार बैठे रहते हैं। बताया गया है कि जिस जगह आग लगी वहां थायराइड की ओपीडी लगा करती थी। जिसे बाद में नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था।
मेडिकल कॉलेज परिसर में आग बुझाने के लिए फायर हॉज में पाइप नहीं हैं। फायर हॉज टूटे पड़े हैं। शुक्रवार को लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026