आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में थाने से लौट रहे एक युवक पर कथित तौर पर घात लगाकर हमला किया गया। आरोप है कि करीब 15 लोगों ने ईंट-पत्थरों से पथराव कर जानलेवा हमला किया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित के मुताबिक वह किसी मामले में शिकायत देकर थाना से वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। हमले में राहुल सिंह, सचिन और अनुज घायल हुए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
पीड़ित ने तहरीर में मंजीत सिसोदिया उर्फ बाँस, सिब्बू ठाकुर, मनीष यादव, हरदेव ठाकुर, मोहित सविता और रुद्र यादव समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026