आगरा: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को एडी हेल्थ एवं सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद आगरा की टीबी यूनिट आगरा सेन्ट्रल के 50 टीबी मरीजों को निःक्षय मित्र हेल्प आगरा के सौजन्य से पोषण पोटली का वितरण किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि मरीज को जो पोषण पोटली दी जाती है उसमें भुने चने, दाल, सोयाबीन, दलिया, मूंगफली, सत्तू, प्रोटीन पावडर आदि होता है, जो टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।
इस कार्यक्रम में कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेन्द्र कुमार अरोड़ा, जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. पुष्पलता, एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ. संतोष कुमार, एसटीडीसी के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां, आरटीपीएमयू डॉ. प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीटीओ डॉ. एसके राहुल आदि उपस्थित रहे।
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026