आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र के डिवीजन चौकी इलाके में स्थित सेन अस्पताल में राया (मथुरा) से इलाज कराने आई एक प्रसूता की कथित तौर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर अलका सेन पर आरोप लगाते हुए उनकी लापरवाही को मौत का कारण बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच में शुरू कर दी।
मृतका साधना पाठक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी चौथी बेटी को जन्म देने के लिए महिला को लेकर डॉक्टर अलका सेन के पास आए थे, लेकिन इलाज में लापरवाही के चलते मां ने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया और मरीज की सही से देखभाल नहीं की, जिसके कारण यह दुःखद घटना हुई। परिजनों ने सवाल उठाया है कि प्रसूता की मौत की इस लापरवाही में गैर जिम्मेदार डॉक्टर पर क्या और कब कार्रवाई होगी।
इस मामले में डॉक्टर अलका सेन ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने मरीज का सही सलामत इलाज किया था और उसे जीवित अवस्था में रेफर किया था। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि वे दूसरे अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां प्रसूता को मृत बता दिया गया, इस पर वे वापस सेन अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
- रायबरेली में कपड़ों पर सफेदी लाने वाले केमिकल और रिफाइंड ऑयल से तैयार हो रहा था नकली पनीर, FSSAI और खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा - November 24, 2026
- रामनगरी से सीतानगरी तक सीधा रेल संपर्क: अयोध्या से खुली ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’ जनकपुर धाम पहुंची, हुआ भव्य स्वागत - November 24, 2026
- लखनऊ में फिनायल, नमक और संदिग्ध पाउडर से बन रही थी नकली ऑक्सीटोसिन, यूपी एसटीएफ ने फैक्ट्री से 2 करोड़ का माल किया बरामद, 2 गिरफ्तार - November 24, 2026