बलिया। यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मंत्री की कथित टिप्पणी के विरोध में करणी सेना के बलिया जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री की “जुबान खींचकर लाने वाले” को 5 लाख 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है।
जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि अगर मंत्री संजय निषाद उनके सामने आ जाएं, तो वह “राख लगाकर उनकी जुबान खींच लेंगे”। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि यदि कोई मंत्री की जुबान खींचकर लाता है, तो उसे घोषित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का मुकदमा भी ‘फ्री में लड़ा जाएगा’।
दरअसल, 29 नवंबर को बासडीह में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री संजय निषाद ने कहा था कि “बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे और यहां दलाली की परंपरा आज भी जारी है, इसलिए यह जिला पिछड़ गया है।” इसी बयान पर करणी सेना ने कड़ा ऐतराज जताया है।
प्रतिक्रिया देते हुए कमलेश सिंह ने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति खुद “टिकट बेचकर और दलाली कर” राजनीति में आगे बढ़ा है, वह बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद को बदनाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया वह भूमि है जिसने 1942 में खुद को आजाद घोषित किया था और जहां मंगल पांडे, चित्तू पांडे और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसे महापुरुषों का इतिहास जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि मंत्री संजय निषाद बलिया पर आरोप लगा रहे थे और वहां मौजूद लोग “गूंगे-बहरे बनकर तालियां बजा रहे थे”। उन्होंने इसे बलिया के स्वाभिमान पर चोट बताया।
कमलेश सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि बलिया ‘बागियों की धरती’ है और मंत्री को यहां के लोगों की भावनाओं का एहसास कराना आवश्यक है।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026