भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग को फिर बड़े पर्दे पर जी उठाने की तैयारी
मुंबई। भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय फिर से जीवंत होने जा रहा है। प्रतिष्ठित फिल्मकार वी. शांताराम के जीवन पर बन रही भव्य बायोपिक की आधिकारिक घोषणा होते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। मेकर्स द्वारा जारी पहले पोस्टर ने फिल्म को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी शांताराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि वी. शांताराम का किरदार निभाना उनके अभिनय करियर का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने बताया कि इस सफर ने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों स्तरों पर गहराई से प्रभावित किया है।
फिल्म के निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे का कहना है कि शांताराम की प्रयोगधर्मी सोच, तकनीकी नवाचार और सिनेमा के प्रति उनकी अथाह जुनून ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नींव को एक नई दिशा दी।
वहीं निर्माता सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे मानते हैं कि यह बायोपिक शांताराम की विरासत को नए दौर के दर्शकों तक पहुँचाने का एक ईमानदार प्रयास है। उन्होंने कहा कि सिद्धांत चतुर्वेदी इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं।
राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शन्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म वी. शांताराम की उस असाधारण यात्रा को पेश करेगी, जिसमें मूक सिनेमा से लेकर रंगीन युग तक भारतीय फिल्मों ने अपना नया स्वरूप गढ़ा।
यह सिर्फ एक कलाकार की कहानी नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आत्मा का इतिहास होगी, जिसे बड़े पर्दे पर भव्य रूप में दर्ज किया जाएगा।
-अनिल बेदाग/ up18news
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026