लखनऊ। बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने न सिर्फ खुद “गोता लगाया”, बल्कि तेजस्वी यादव को भी साथ में लपेट लिया, जिससे महागठबंधन का भविष्य स्पष्ट हो गया है।
मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार चुनाव के दौरान खुद गोता लगाने के साथ राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को भी लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य लिख दिया। अगला नंबर ममता दीदी का, फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का है।”
बिहार में महागठबंधन की हार के बाद विपक्षी कैंप में कई सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गठबंधन दलों के कई नेता कांग्रेस की चुनावी रणनीति और नेतृत्व के तरीके पर खुलकर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेताओं का कहना है कि महागठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है और टूट की अटकलें बेबुनियाद हैं।
फिलहाल, इस मुद्दे पर महागठबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।
- प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, कथित हमले के मामले में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट; मिली क्लीन चिट - June 18, 2026
- यूपी की सियासत में ‘पंचायत’ का तड़का: ओम प्रकाश राजभर का सपा में टूट का दावा, अखिलेश यादव ने पलटवार कर बताया ‘अफ़वाही मंत्री’ - June 18, 2026
- वाराणसी में शादी समारोह के बीच दूल्हे के बाबा को लगी गोली, मौत, दूल्हा और दूल्हन हिरासत में - June 18, 2026