कैसरगंज। कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है, इसलिए वे 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
बृजभूषण ने कहा कि उन्हें “परिस्थिति जन्य रिटायर” किया गया है, जबकि जनता ने उन्हें कभी रिटायर नहीं माना। उन्होंने बताया कि मौजूदा चुनाव में पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया, लेकिन देवी पाटन मंडल की जनता अब भी उन्हें प्रतिनिधित्व करते देखना चाहती है। इसी कारण उन्होंने आगामी चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। उनके इस बयान से क्षेत्र की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे हैं और गोंडा, बलरामपुर व कैसरगंज संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका राजनीतिक परिवार भी सक्रिय है—एक बेटा करन भूषण सिंह वर्तमान में सांसद हैं, दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक है जबकि उनकी पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं।
- दीपावली से पहले योगी सरकार दे सकती है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी - October 4, 2026
- मेरठ में फिल्मी अंदाज में हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो कार के बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक दौड़ाता रहा वाहन - October 4, 2026
- नोएडा में दहला देने वाली घटना: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये बड़ी वजह - October 4, 2026