मुंबई (अनिल बेदाग): गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर चार बंगला गुरुद्वारा साहिब में आयोजित भव्य नगर कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, प्रेम और उल्लास से भर दिया। “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से गूंजते इस नगर कीर्तन की शुरुआत लोखंडवाला बैक रोड से हुई और गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुआ।
इस पवित्र यात्रा में पाँच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह सेवा के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ पानी, चाय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्ति और सेवा के इस अनोखे संगम में निहंग सिखों द्वारा प्रस्तुत गतका कला ने सभी का मन मोह लिया।
गुरुद्वारे को 500 किलो फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर सुगंध और रंगों से महक उठा। समापन के अवसर पर शानदार आतिशबाज़ी ने माहौल को और भी रोशन कर दिया, जबकि लंगर सेवा ने आयोजन की गरिमा को पूर्णता प्रदान की।
सरदार जसपाल सिंह सूरी और मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में संपन्न इस नगर कीर्तन ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों — प्रेम, समानता और सेवा — के संदेश को समाज में नई ऊर्जा के साथ प्रसारित किया।
-up18News
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026