मुंबई (अनिल बेदाग): सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों अपने दमदार म्यूज़िक को लेकर चर्चा में है। फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें ए.आर. रहमान, मोहित चौहान और निर्देशक बुच्ची बाबू सना एक साथ नज़र आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए राम चरण ने कैप्शन लिखा – “व्हाट्स कुकिंग गाइज?” यानी “क्या पक रहा है दोस्तों?”
इस पोस्ट के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रहमान और मोहित चौहान मिलकर फिल्म के लिए कोई खास गीत या थीम तैयार कर रहे हैं। ए.आर. रहमान पहले से ही फिल्म के म्यूज़िक कंपोज़र हैं, जबकि मोहित चौहान की मौजूदगी से यह उम्मीद और भी बढ़ गई है कि दर्शकों को एक यादगार म्यूज़िकल अनुभव मिलने वाला है।
‘उप्पेना’ फेम निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही ‘पेड्डी’ एक रस्टिक इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही इसके संगीत ने दर्शकों के दिलों में गूंज पैदा कर दी है — रहमान और चौहान की जोड़ी से उम्मीदें अब आसमान छू रही हैं।
(up18News)
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा प्रहार: कहा— यूसीसी पर विपक्ष होता है लाल-पीला, राहुल गांधी और अखिलेश यादव स्पष्ट करें अपना रुख - September 16, 2026