आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित होने जा रही एशियाई संसदीय सभा (Asian Parliamentary Assembly – APA) की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मामलों पर स्थायी समिति की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय बैठक 28 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के 44 देशों के संसदीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस समिट में भारत से पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा, जिसमें तीन सांसद और दो अधिकारी शामिल हैं।
सांसद राजकुमार चाहर इस बैठक में भारत का पक्ष समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यह अवसर भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने का होगा।
एशियाई संसदीय सभा (APA) का उद्देश्य एशियाई देशों के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, और सामाजिक विकास के क्षेत्र में साझेदारी को सुदृढ़ करना है। यह बैठक एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एकता, सामाजिक प्रगति और आपसी समझ को और गहरा करेगी।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय है और वे भारतीय संस्कृति तथा संसदीय परंपरा का गौरवपूर्ण परिचय विश्व मंच पर कराएंगे।
-रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026