भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जहां दंपति ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का और विराट को प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, जो उनके अध्यात्म को लेकर झुकाव को दर्शाता है।
-साभार सहित
- आगरा के लाल का बॉलीवुड में जलवा: एक्टर-कास्टिंग डायरेक्टर सुनील शाक्य ‘नटरांजलि गौरव सम्मान’ से सम्मानित - June 24, 2026
- आगरा में भक्ति का अनोखा संगम: गंगा दशहरा पर श्री यमुना जी की गोद में विराजे ठाकुरजी, धूमधाम से हुआ नौका विहार उत्सव - June 24, 2026
- आगरा में दुस्साहसिक चोरी: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ - June 24, 2026