आगरा, 26 अगस्त 2026। विश्व की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन इंटरनेशनल 2026 में भाग लेने वाली 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने बुधवार को आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित आयोजन की प्रतिभागियों के ताजमहल पहुंचने से स्मारक परिसर में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति और सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रतिभागियों ने ताजमहल की स्थापत्य कला, इतिहास और भव्यता को करीब से देखा तथा ताज के साये में जमकर फोटो खिंचवाईं। दुनिया के विभिन्न देशों से आईं इन युवा प्रतिभाओं के बीच ताजमहल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस अवसर पर मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहीं।
भारत की ओर से दिव्या वाधवा मिस टीन इंटरनेशनल 2026 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के आगरा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ताजमहल परिसर में CISF, ताज सुरक्षा पुलिस तथा पर्यटन पुलिस के जवान एवं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मौजूद रहे।
मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का विश्व स्तरीय आयोजन भारत में हो रहा है, जिसकी होस्ट सिटी जयपुर है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन के संचालन एवं आयोजन की कमान देश की अग्रणी संस्था ग्लैमानन्द सुपर मॉडल के हाथों में है। आयोजन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और वैश्विक स्तर पर भारतीय आतिथ्य की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्लैमआनंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद ने कहा,भारत के लिए यह गौरव की बात है कि दुनिया के विभिन्न देशों से आईं प्रतिभाशाली युवा प्रतिभागियां मिस टीन इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए भारत में एकत्रित हुई हैं। ताजमहल भारत की सांस्कृतिक विरासत और प्रेम की वैश्विक पहचान है। प्रतिभागियों का यहां आना भारत की अतिथि देवो भवः की परंपरा और हमारी समृद्ध विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
ग्लैमआनंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद ने कहा,मिस टीन इंटरनेशनल 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विभिन्न देशों की युवा प्रतिभाओं को एक साझा वैश्विक मंच पर जोड़ने का माध्यम है। भारत में इस आयोजन की मेजबानी से देश की संस्कृति, पर्यटन और युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। ताजमहल का भ्रमण इस यात्रा का विशेष और यादगार हिस्सा है।
राष्ट्रीय जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप ने कहा, आगरा में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों का स्वागत करना हमारे लिए गौरव का विषय है। ताजमहल विश्वभर में भारत की पहचान है और यहां 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों का एक साथ पहुंचना अपने आप में विशेष अवसर है। आयोजन से जुड़े सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा, अनुशासन और अतिथि सत्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
मिस टीन इंटरनेशनल 2026 के आयोजन के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर अपनी सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन क्षमता, युवा शक्ति और आतिथ्य परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। जयपुर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तमाम देशों से आई प्रतिभागी उक्त देश की विजेता है और वहाँ के राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के बाद इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है।
Country Name & winner
Brazil – Janine Ayslane
Cambodia – Sreynith Heng
Colombia – Lauren Lopesierra
Cuba – jhoanna Uranga
Czech Republic – Salome Resová
France – Loane Martinez
India – Divya Wadhwa
Indonesia – Claudia Jessica P Mamonto
Latvia – Mariah Elizabete Mišurova
Mexico – Adriana Cantu
Mongolia – Urjingoo Bat-itgelt
Myanmar – Ja Doi Aung
Namibia – Chantel Boeren
Nepal – Dibya Thapa
Netherlands – Mila Aiden Danni Thewessen
New Zealand – Daneigh Erasmus
Nigeria – Omodesola Hadassah Matilukuro
Paraguay – Giuliana Ocariz
Peru – Andrea Garcia Bedoya
Philippines – Queen Nathalie Pendre Zafra
Russia – Stefeniia Nedilko
Serbia – Ena Milković
Spain – Ana Portela
Sri Lanka – Diwyangana Senavirathne
Suriname – Chayenn Thakoer
US Latina – Devorath Ekatherina
US Virgin island – Darelys Nico
USA – Andrea Almestica
Venezuela – Franceliz Gonzalez
Zimbabwe – Lola Nice
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026