आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर पुल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब युवक को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक के हाथ और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।
फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं ताकि हादसे या किसी अन्य कारण की पुष्टि हो सके।
- आगरा में सर्जन्स ने दिया हरित भविष्य का संदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालकर प्रदूषण नियंत्रण का किया आह्वान - June 15, 2026
- “अब और नहीं सहेंगे परेशानी” : प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय ज्ञापन से हिली नगर निगम व्यवस्था - June 15, 2026
- आगरा में खौफनाक वारदात: बाह में ज्वेलर्स के घर डाका, बिजली काटकर परिवार को बनाया बंधक - June 15, 2026